पावर सबस्टेशन में बदला गया 33 केबी का एंट्रेप्टर
पाकुड़ : शहर के पावर सबस्टेशन में मंगलवार को क्षतिग्रस्त 33 केवी का इनक¨मग एंट्रेप्टर (पो
पाकुड़ : शहर के पावर सबस्टेशन में मंगलवार को क्षतिग्रस्त 33 केवी का इनक¨मग एंट्रेप्टर (पोल) को बदला गया। इसके कारण जिला मुख्यालय स्थित पावर सबस्टेशन से तीन घंटा से अधिक समय तक बिजली कटवाकर शॉट डाउन लिया गया। इस दौरान पावर सबस्टेशन के कुछ पुराने जंफर की मरम्मत भी की गई। सहायक अभियंता महादेव मुर्मू, कनीय अभियंता दिनेश्वर महतो के अलावा टेक्नीशियन तरुण कुमार, पतरस हांसदा, बाजारी, नीरज ¨सह, कैलाश और राकीम शेख ने एंट्रेप्टर को बदलने का काम किया। कनीय अभियंता ने बताया कि इनक¨मग एंट्रेप्टर फट गया था। इसलिए इसे बदलना जरूरी था। उन्होंने बताया कि इस दौरान 22-23 पुराने जंफर की मरम्मत की गई तथा उसके स्थान पर नया लगाया गया। उन्होंने बताया कि आज यहां काम होने के बाद शहर की बिजली बाधित होने की संभावना कम हो जाएगी।