40 बाइक से वसूले 30 हजार जुर्माना
पाकुड़ शहर में शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह एसड
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM (IST)
पाकुड़ : शहर में शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, एसडीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुराना डीसी कार्यालय के समीप जांच अभियान चला। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना मास्क और डबल लोड चलने पर कार्रवाई की गई।
डीटीओ राजीव रंजन ने बताया कि कुल 40 बाइकों को पकड़कर कार्रवाई की गई। अधिकतर बाइक में दो लोग सवार थे। कई चालक हेलमेट नहीं पहने थे। मास्क भी नहीं लगाया था। इस कारण जुर्माना वसूला गया है। बताया कि 40 बाइक से करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान में काफी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें