स्थापना दिवस पर 24 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन
संस, पाकुड़: जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति परिसर में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस समारो
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:29 PM (IST)
संस, पाकुड़: जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति परिसर में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन उपायुक्त डीके झा करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण हुए 24 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही करोड़ों की लागत पर शुरू होने वाली योजनाओं का शिलान्यास तथा करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। ये जानकारी जिला योजना पदाधिकारी रामानुज ¨सह एवं सामान्य शाखा के कार्यपालक पदाधिकारी रामप्रवेश प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सुबह 6 बजे स्कूली बच्चे शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बाजार समिति प्रांगण में इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें