पाकुड़ जिले में मिले दस कोरोना पॉजिटिव
जागरण संवाददाता पाकुड़ गुरुवार को जिले में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उ
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 07:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : गुरुवार को जिले में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। सभी पॉजिटिव मरीज को कोविड - 19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिची, लिट्टीपाड़ा व एएनएम कोविड मैनेजमेंट सेंटर पाकुड़ में भर्ती कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव में नौ पुरुष और एक महिला है। इनमें बीजीआर कोल माइंस अमड़ापाड़ा से आठ पॉजिटिव, हिरणपुर प्रखंड से एक पॉजिटिव एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड से एक पॉजिटिव (महिला) शामिल हैं। इन सभी का उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है। मिले नए दस कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 93 हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें