विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime News : लोहरदगा में दिवाली की रात बदमाशों का तांडव, लूटपाट के बाद की फायरिंग; महिला को लगी गोली

By Vikram ChouhanEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 13 Nov 2023 02:41 PM (IST)

लोहरदगा में दिवाली की रात बदमाशों ने जुआ के अड्डे पर जमकर उत्पात मचाया। बारीडीह गांव में जुआ के अड्डे ...और पढ़ें

लोहरदगा में दिवाली की रात बदमाशों का तांडव
लोहरदगा में दिवाली की रात बदमाशों का तांडव

HighLights

  1. बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई जा रही
  2. बेहतर इलाज के लिए महिला रांची रिम्स रेफर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा में दिवाली की रात बदमाशों का तांडव देखने को मिला। कुडू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में जुआ के अड्डे पर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने जुआ के अड्डे से दो हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। साथ ही लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है।

बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

तीन से चार की संख्या में थे बदमाश

बताया जा रहा है कि बारीडीह में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान वहां पर तीन-चार की संख्या में अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक अपराधी के पास देसी बंदूक था। अपराधियों ने जुआ अड्डा में लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट भी की। अपराधियों ने दो लोगों से मोबाइल फोन भी छीन लिए।

एक अपराधी ने गोली चला दी, जिससे स्थानीय निवासी महिला कैरी उरांव (50 वर्ष) घायल हो गई और वहीं पर गिर गई। गोली की घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की भीड़ जुटने के बाद भागे बदमाश

ग्रामीणों की भीड़ लगती देख बदमाश वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच की।

इस घटना के बारे में एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इश्क का ऐसा अंजाम! दो बीवियों वाले पति का उतरा प्यार का भूत, पहली पत्नी से मिलने पर ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics : 'चुनाव लड़ने से इनकार नहीं', हेमंत सोरेन के मंत्री ने इस सीट को लेकर कह दी बड़ी बात