गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ का आयोजन
लोहरदगा में शक्तिपीठ याज्ञ का आयोजन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा: पुण्यात्मा की शांति को लेकर रविवार को स्थानीय धर्मशाला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ की वरिष्ठ सदस्य सरिता देव गायत्री परिवार लोहरदगा की संरक्षिका एवं एक कुशल कार्यकर्ता थी, उनके निधन पर नवें दिन गायत्री परिवार के परिजनों ने शक्तिपीठ में गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से 108 बार आहुतियां देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्य ट्रस्टी प्रो. गोविद साहू ने उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को मंच से लोगों को जानकारी दी एवं उनसे प्रेरणा पाकर आगे भी सभी परिजनों को लोकसेवा का कार्य करते रहने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया। यज्ञ उपरांत सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया। समस्त कर्मकांड सुनील प्रसाद ने संपन्न कराया। मौके पर मुख्य ट्रस्टी नागेश्वर सिंह चौहान, प्रेरणा जायसवाल, प्रतिमा, प्रो. परमानंद अग्रवाल, रामाश्रय राम, लवकुश अग्रवाल, मुकेश सिन्हा, रामविलास महतो आदि मौजूद थे।