ऑल इंडिया विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता को ले दो पहलवान रवाना
ऑल इंडिया विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर लोहरदगा से दो पहलवान सोमवार को हरियाणा के लिए रवाना हुए। 14-1
लोहरदगा : ऑल इंडिया विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर लोहरदगा से दो पहलवान सोमवार को हरियाणा के लिए रवाना हुए। 14-18 नवंबर तक हरियाणा के भिवानी जिला अंतर्गत चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों पहलवान भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के दो पहलवान रांची विश्वविद्यालय की तरफ से खेलेंगे। विनोद उरांव 61 केजी वर्ग में और पप्पू कुमार साहू 92 केजी वर्ग में खेलेंगे। विनोद उरांव बीएस कॉलेज के हैं। पप्पू कुमार साहू टाना भगत घाघरा कॉलेज के हैं। दोनों खिलाड़ियों को जिला कुश्ती संघ के सचिव ने शुभकामना देकर विदा किया। दोनों खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, जिला कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विमलकांत ¨सह, सचिव अजीत भगत, बीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. लोहरा उरांव, समाजसेवी उदय गुप्ता, रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार, विनोद ¨सह खेरवार, राम लखन प्रसाद साहू, संजीव कुमार रेड्डी, महादेव उरांव, राजवीर चौधरी, आशीष कुमार आर्य, रामकिशोर टाना भगत, सत्यनारायण महली, हरिओम प्रजापति, अर¨वद उरांव, र¨वद्र मोहन लकड़ा, बीकेबालांजिन्पा, अजय प्रसाद आदि ने बधाई दी है।