Move to Jagran APP

लोहरदगा में ग्रामीण क्षेत्र में कचरा फेंके जाने पर उबली महिलाएं, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

लोहरदगा, संवाद सहयोगी। सदर प्रखंड के ब्राह्मणडीहा और ओयना के सीमावर्ती क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने को लेकर फिर एक बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने आगे आकर कचरा फेंके जाने का जोरदार विरोध किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:45 PM (IST)
लोहरदगा में ग्रामीण क्षेत्र में कचरा फेंके जाने पर उबली महिलाएं, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
लोहरदगा में ग्रामीण क्षेत्र में कचरा फेंके जाने पर उबली महिलाएं, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

लोहरदगा, संवाद सहयोगी। सदर प्रखंड के ब्राह्मणडीहा और ओयना के सीमावर्ती क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने को लेकर फिर एक बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने आगे आकर कचरा फेंके जाने का जोरदार विरोध किया है।

loksabha election banner

स्थिति की गंभीरता को भापते हुए एसडीओ ज्योति झा, बीडीओ गौतम कुमार भगत, सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, किस्को थाना प्रभारी जगरनाथ उराव दल-बल के साथ मौके पर कैंप किए हुए हैं।

प्रशासन ने ग्रामीणों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि यहा पर कचरा फेंके जाने को लेकर नियमानुसार सभी कागजात उपलब्ध हैं। प्रशासन से उलझने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को सदर प्रखंड के ब्राह्मणडीहा और ओयना के सीमावर्ती क्षेत्र में डंप किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रशासन और ग्रामीण (विशेष कर महिलाएं) आमने-सामने हो गए। नगर परिषद ने यहा पर कचरा डंप करने को लेकर जमीन लीज पर ले रखी है। करमा और मुहर्रम जैसे त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ सफाई बेहद जरूरी है। ऐसे में यहा पर कचरा डंप करना नगर परिषद की मजबूरी है। लेकिन विगत एक साल से इस क्षेत्र में कचरा डंप करने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहा पर कचरा डंप होने से क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप फैलेगा। आसपास घनी आबादी रहती है। जिससे उन पर मुसीबत बढ़ सकती है।

इस मामले में एसडीओ ज्योति झा का कहना है कि करमा और मुहर्रम त्योहारों को लेकर कचरा डंप किया जाना है। विरोध को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं। हम किसी भी परिस्थिति से निबटने को तैयार हैं। जब कचरा डंप करने को लेकर ग्रामीणों को जानकारी हुई तो दर्जनों की संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने जोरदार ढंग से कचरा फेंके जाने का विरोध किया। जिस पर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच इस बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती भी कर रखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.