लोहरदगा के कैरो में महिला को मारी गोली, बच्चे व भाई पर भी धारदार हथियार से हमला
जासं लोहरदगा लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गाव में रविवार की रात एक महिला उसके
जासं, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गाव में रविवार की रात एक महिला, उसके बच्चे व उसके भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। महिला को गोली मारी गई है। बच्चे पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया है। भाई पर भी तलवार से हमला कर हत्या करने की कोशिश की गई। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए राची रिम्स में भर्ती कराए गए हैं।
एसपी प्रियंका मीना ने सोमवार को कहा कि एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी घटना वर्ष 2017 में महिला के भाई द्वारा अंतरजातीय विवाह करने के बाद हुई दुश्मनी की वजह से हुई है। पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि हनहट गाव निवासी सुरेश साहू के पुत्र अजय साहू (30 वर्ष) ने बालगोविंद पाडे की पुत्री रेणु कुमारी के साथ वर्ष 2017 में प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद अजय और रेणु राची में रह रहे थे। हाल में ही अजय गाव आया हुआ था। रविवार की रात अजय व उसकी बहन डीसी कार्यालय के कर्मचारी सूरज साहू की पत्नी रीना साहू (28 वर्ष) धान कटाई कर खलिहान लाने की निगरानी कर रहे थे। रीना के साथ दस साल का बेटा भी था। तभी हथियारों से लैस चार लोग वहा पहुंचे। उन्होंने अजय साहू पर ताबड़तोड़ तलवार से वार करना शुरू कर दिया। घायल अवस्था में अजय वहा से भाग गया। फिर चारों अपराधियों ने रीना साहू को गोली मार दी। रीना घायल होकर गिर पड़ी। यही नहीं अपराधियों ने दस साल के बेटे पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद अपराधी बच्चे को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस सक्रिय हुई तो उन्होंने बच्चे को छोड़ दिया। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कहा यह भी जा रहा है कि अपराधियों ने बच्चे को कुआं में फेंक दिया था। बच्चा किसी प्रकार घायल अवस्था में कुआ से बाहर निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया है।