Move to Jagran APP

सेन्हा में मॉब हिंसा की शिकार होने से बची विक्षिप्त महिला

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत के आराहांसा गांव में मॉब हिंसा की शिकार होने से एक विक्षिप्त महिला बची गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:55 PM (IST)
सेन्हा में मॉब हिंसा की शिकार होने से बची विक्षिप्त महिला
सेन्हा में मॉब हिंसा की शिकार होने से बची विक्षिप्त महिला

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत के आराहांसा गांव में मॉब हिंसा की शिकार होने से एक विक्षिप्त महिला बची गई। विक्षिप्त महिला बुधवार की रात भटककर गांव पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीण बच्चा चोर समझकर उक्त महिला की पिटाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि विक्षिप्त महिला को गांव में इधर-उधर घूमते देखकर ग्रामीण हल्ला करने लगे। शोर सुनकर लोग इक्कठा हो गए और बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय चौकीदार को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने बुधवार की देर रात ग्यारह बजे इसकी सूचना सेन्हा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद सेन्हा थाना प्रभारी सिद्धेश्वर महथा आराहांसा गांव के लिए निकले, इससे पहले उन्होंने स्थानीय मुखिया दिलीप उरांव को पूरे मामले की जानकारी दी और उन्हें गांव पहुंचने को कहा। इसके बाद मुखिया दिलीप उरांव आराहांसा गांव पहुंचे और महिला को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर आंगनबाड़ी में बंद कर लोगों को समझाया। इधर सेन्हा पुलिस गांव पहुंची और विक्षिप्त महिला को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। सेन्हा थाना प्रभारी ने कहा कि मुखिया की पहल और पुलिस की तत्परता से मॉब लिचिग की शिकार होने से महिला बच गई। थानेदार ने कहा कि ग्रामीणों की भीड़ बिना कुछ सोचे-समझे विक्षिप्त महिला की पिटाई कर रहे थे, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पिटाई करने वाले ग्रामीण शराब के नशे में लाठी-डंडा से लैश थे। ग्रामीण किसी की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। थानेदार ने बताया कि मॉब लिचिग की शिकार होने से बची घायल महिला को सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.