भालू के हमले में ग्रामीण घायल
हरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के हुंदी जंगल में भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामाजिक कार्यकर्ता बालमुकुंद लोहरा, अशोक उरांव की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के हुंदी जंगल में भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता बालमुकुंद लोहरा, अशोक उरांव की सहायता से भालू के हमले से घायल ग्रामीण सहदेव उरांव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पेशरार थाना क्षेत्र के हुंदी गांव निवासी स्व. हरि उरांव का पुत्र सहदेव उरांव (30) मवेशियों को चरवाही को लेकर हुंदी जंगल की ओर गया हुआ था। तभी अचानक से भालू ने सहदेव पर हमला बोल दिया। जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव किसी प्रकार से घायल अवस्था में जान बचा कर अपने घर पहुंचा। जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में सहदेव का प्राथमिक उपचार किया गया है।