देश के जाबांज सैनिकों ने आदम्य साहस का दिया था परिचय : प्रमोद
लोहरदगा में विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को विजय दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को विजय दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने बच्चों को बताया 16 दिसंबर 1971 में देश के जाबांज भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हजारों पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था। ऐसे में कई पाकिस्तानी सैनिक आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान को परास्त किया था। भारतीय सैनिक समय-समय पर अपने साहस व वीरता का परिचय देने में कभी नहीं चुकता है। उन्होंने बच्चों को बताया भारत देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों व महापुरुषों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य वृंद मौजूद थे।