Move to Jagran APP

वाहन जांच को ले चला जोरदार अभियान

सर्वोच्च न्यायालय की समिति के निर्देश के बाद लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाने को लेकर एसडीओ ज्योति झा, डीएसपी अजय कुमार, डीटीओ अमित कुमार बेसरा सहित अन्य अधिकारियों ने जोरदार वाहन जांच अभियान चलाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:48 PM (IST)
वाहन जांच को ले चला जोरदार अभियान

लोहरदगा : सर्वोच्च न्यायालय की समिति के निर्देश के बाद लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाने को लेकर एसडीओ ज्योति झा, डीएसपी अजय कुमार, डीटीओ अमित कुमार बेसरा सहित अन्य अधिकारियों ने जोरदार वाहन जांच अभियान चलाया है। इस क्रम में अधिकारी पुलिस बल के साथ खुद ही सड़क पर उतर गए हैं। इस क्रम में जोरदार ढंग से अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियम का पाठ ही नहीं पढ़ाया जा रहा बल्कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया है। लोहरदगा में वाहन जांच को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जोरदार अभियान चलाया है। इस क्रम में शहर के कई क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए वाहनों की जांच की गई है। जांच के क्रम में प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों की भी कड़ाई से जांच हुई है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की गई है कि फर्जी लोग तो प्रेस और पुलिस का नाम वाहन में लगाकर नहीं घूम रहे हैं। वाहन जांच के दौरान हेलमेट और वाहन के आगे में नंबर प्लेट के साथ साथ वाहनों के कागजात की भी जांच हुई है। भारी पुलिस बल के साथ एसडीओ ज्योति झा, डीएसपी अजय कुमार, डीटीओ अमित कुमार बेसरा सहित अन्य अधिकारियों ने अभियान चलाया है। प्रशासन के इस अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अभियान चलाकर दुर्घटनाओं में मौत के मामलों में वार्षिक रूप से 10 प्रतिशत की कमी लाने का निर्देश दिए जाने के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ ज्योति झा ने कहा है कि यह अभियान अभी लगातार चलेगा। जब तक कि लोग यातायात नियम के पालन को लेकर गंभीर नहीं हो जाते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.