Move to Jagran APP

वाजपेयी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान

लोहरदगा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह बीतने पर उनकी याद में भार

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:31 PM (IST)
वाजपेयी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान
वाजपेयी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान

लोहरदगा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह बीतने पर उनकी याद में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को चुन्नी लाल उच्च विद्यालय के सभागार में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कई भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में कविता का पाठ किया। मंच संचालन अजय मित्तल ने किया। केंद्रीय मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कविता पाठ किया। साथ ही सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने काम से भारत का विश्व भर में मान बढ़ाया है। उन्होने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उमेश कांस्यकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता क्या हार में, क्या जीत में, ¨कचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही, वरदान नहीं मानूंगा, हो कुछ भी सही पर हार नहीं मानूंगा जैसी कविता पढ़कर सभी को भाव विभोर कर दिया। रामचंद्र गिरी ने अपनी लिखी कविता का पाठ कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। चंद्रशेखर अग्रवाल, संजय ब‌र्म्मण व अमरेश भारती आदि ने कविताएं प्रस्तुत कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीताराम शर्मा, ब्रजबिहारी प्रसाद, नरेन राज, अशोक खत्री, संतोष गुप्ता, मदन मोहन पाठक, अशोक घोष, नीरज कुमार नलिन, मनीर उरांव, भारती सिन्हा, राजेश महतो, कलावती देवी, मीना बाखला, अर¨वद पाठक, रजनीकांत नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.