Move to Jagran APP

विभिन्न स्थानों में कीटनाशक के सेवन से दो गंभीर

लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में कीटनाशक के सेवन से दो लोग गंभीर हो गए। जिन्हें इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी भोला महतो की पुत्री संतोषी कुमारी (16 वर्ष) ने धोखे में दवा का स्थान पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसकी वजह से संतोषी की स्थिति गंभीर हो गई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:16 PM (IST)
विभिन्न स्थानों में कीटनाशक के सेवन से दो गंभीर
विभिन्न स्थानों में कीटनाशक के सेवन से दो गंभीर

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में कीटनाशक के सेवन से दो लोग गंभीर हो गए। जिन्हें इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी भोला महतो की पुत्री संतोषी कुमारी (16 वर्ष) ने धोखे में दवा का स्थान पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसकी वजह से संतोषी की स्थिति गंभीर हो गई थी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो संतोषी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. एसएस खालिद ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट गांव निवासी स्वर्गीय नंदकिशोर साहू की पुत्री संतोषी कुमारी ने (16 वर्ष) ने भी धोखे में दवा के स्थान पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। सदर अस्पताल में डॉ. संजय ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.