सांप काटने से दो लोग गंभीर
सांप के काटने से दो गंभीर
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 09:22 PM (IST)
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सांप काटने से दो लोग गंभीर हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के थाना टोली निवासी सेराजुद्दीन खन के पुत्र शमजार खान (25 वर्ष) को सांप ने काट लिया था। इसके बाद शमजार को आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डा. एके आर्या ने शमजार का प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र मो. इसरार अंसारी के पुत्र मो. आदिल अंसारी को सांप काटने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डा. एके आर्या ने आदिल का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें