अलग-अलग घटनाओं में दो घायल
जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस में से एक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के निगनी गांव निवासी स्वर्गीय अतार अंसारी के पुत्र सुदीन अंसारी (75 वर्ष) एक घटना में घायल हो गए थे।
लोहरदगा : जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस में से एक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के निगनी गांव निवासी स्वर्गीय अतार अंसारी के पुत्र सुदीन अंसारी (75 वर्ष) एक घटना में घायल हो गए थे। सुदीन को सिर में गंभीर चोटें आई है। सदर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर एसएस खालिद ने सुदीन का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सुदीन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में अज्ञात महिला घायल हो गई है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में डॉक्टर एसएस खालिद ने महिला का इलाज किया है। महिला अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है। वह कुडू थाना क्षेत्र के टाटी की रहने वाली बताई जा रही है।