दो मोटरसाइकिल आपस में टकराए, दो घायल
लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:17 AM (IST)
लोहरदगा : लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र एमजी रोड निवासी अशोक साहू का पुत्र अंकित कुमार (21 वर्ष) और श्रीकांत केशरी का पुत्र आदर्श कुमार (21 वर्ष) मोटरसाइकिल से पतराटोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। जिससे अंकित और आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें