आचार संहिता उल्लंघन को ले अब तक दो प्राथमिकी दर्ज
विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के पश्चात 19 मार्च को किस्को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किस्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई वहीं फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा आदर्श आचार संहित के उल्लंघन में 26 मार्च को लोहरदगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त अशय की जानरकारी मीडिया कोषांग द्वारा दी ग
लोहरदगा : विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के बाद अब तक दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 19 मार्च को किस्को बीडीओ द्वारा किस्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, है। वहीं फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा आदर्श आचार संहित के उल्लंघन में 26 मार्च को लोहरदगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी मीडिया कोषांग द्वारा दी गई। सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी व सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष व सचिव को बैनर, पताका हटाने के लिए पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है। वहीं सभी डीजे संचालक को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करने के लिए पत्र जारी किया गया।