चुनाव की तैयारियों में नहीं हो कोई कमी : डीसी
लोहरदगा लोक सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। डीसी आकांक्षा रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कलस्टर और सेक्टर से संबंधित जानकारियां ली। डीसी ने एक-एक कलस्टर और सेक्टर से संबंधित जानकारियां लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
लोहरदगा : लोकसभा चुनाव को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। डीसी आकांक्षा रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कलस्टर और सेक्टर से संबंधित जानकारियां ली। डीसी ने एक-एक कलस्टर और सेक्टर से संबंधित जानकारियां लेने के बाद संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें। चुनाव में निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान को लेकर सभी का योगदान जरूरी है। कोई परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करें। चुनाव कार्य में कभी कोई कोताही न बरतें। सभी कलस्टर और सेक्टर में सुविधाओं का आंकलन कर रिपार्ट समर्पित करें। डीसी ने कई ¨बदुओं पर जरूरी निर्देश दिए। मौके पर एसी रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो आदि मौजूद थे।