कुत्तों के आतंक से ग्रामीण भयभीत
(लोहरदगा) : कैरो प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। इस कारण
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 08:45 PM (IST)
(लोहरदगा) : कैरो प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। इस कारण ग्रामीण काफी भयभीत हैं। लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कैरो के अलावे नरौली, खंडा, उतका, चाल्हो आदि गांवों में भी कुतों का आतंक बढ़ा है। विगत एक पखवारे में कैरो के विभिन्न मुहल्लों में 8 लोगों को कुत्तों ने काटा है। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोग कही आने-जाने में भी असहजता महसूस कर रहे हैं। वहीं कैरो उप-स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। किसी को भी कुत्ता काटने पर लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाना पड़ता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें