पुल के नीचे गिरने से युवक की मौत
जिले के कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव के नहर पुल के नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : जिले के कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव के नहर पुल के नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने देखा कि एक युवक मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ है और ग्रामीण उसे देख रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के पैंट के पॉकेट से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान कैरो थाना क्षेत्र के महुवरी गांव निवासी स्वर्गीय काशी महली के पुत्र मंटू महली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें