ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीता
झारखंड स्टेट गेम्स 2019 में लोहरदगा के ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीत कर लोहरदगा को गौरवान्वित किया है।
लोहरदगा : झारखंड स्टेट गेम्स 2019 में लोहरदगा के ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीत कर लोहरदगा को गौरवान्वित किया है। झारखंड ओलपिक संघ के तत्वावधान में रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित झारखंड स्टेट गेम्स 2019 में लोहरदगा की माही शर्मा ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं विजय शंकर तिवारी और सूरज लकड़ा ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया। लोहरदगा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय कुमार महतो ने बताया कि जिला संघ एक कार्यक्रम आयोजित कर तीनों को सम्मान देगी। इनकी सफलता पर संघ के संरक्षक सुबोध प्रसाद, लोहरदगा जिला नेट बॉल संघ के सचिव रितेश ¨सह, राज्य ताइक्वांडो संघ के सह सचिव व ताइक्वांडो इवेंट के प्रतियोगिता निर्देशक मिथलेश कुमार ¨सह, प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी मो. मोदस्सर ने बधाई दी है।