भाला फेंक में वरना संगा और कृति रूपाली लकड़ा अव्वल
लोहरदगा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने किया। मौके पर एथलेटिक्स सहित 16 स्पर्धाओं में विद्यालय के 550 भैया-बहन अलग-अलग समूह में भाग लिए। विद्यालय परिसर में आयोजित अलग-अलग स्पर्धाओं की तालिका के अनुसार प्रतियोगिताएं हो रही है। प्रतियोगिताओं के लिए अलग से समय निर्धारित है। महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा को देखते हुए कक्षाएं भी संचालित है। प्रतियोगिता का समापन 10 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। अब तक हुए स्पर्धाओं में बालक वर्ग में रस्सी कूद में दीपक उरांव प्रथम तथा आशीष कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर विजेता हुए। इसी तरह बालिका वर्ग के रस्सी कूद में प्रियंका उरांव प्रथम तथा विनीता तिग्गा द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राजकुमार उरांव प्रथम और दिनकर भगत द्वितीय हुए। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पूनम कुमारी प्रथम और संगीता कुमारी द्वितीय हुई। बैडमिटन बालक वर्ग में श्रेय भगत प्रथम और सोनू उरांव द्वितीय हुए। बैडमिटन बालिका वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम और प्रीति कुमारी द्वितीय हुई। भाला फेंक बालक वर्ग में वरना संगा प्रथम और आशीष कुमार सिंह द्वितीय हुए। भाला फेंक बालिका वर्ग में कृति रूपाली लाकड़ा प्रथम और सृष्टि किडो द्वितीय हुई। गोला फेंक बालिका वर्ग में सृष्टि किडो प्रथम और प्रिया कुमारी द्वितीय हुई। गोला फेंक बालक वर्ग में रवि उरांव प्रथम और पंकज उरांव द्वितीय हुए। थ्री लेग रेस में बालक वर्ग में ऋतिक कुजूर व आकाशदीप लकड़ा प्रथम तथा मुन्ना उरांव और अर्पण उरांव द्वितीय हुए। शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंकित कुमार साहू प्रथम और रोशन लोहरा द्वितीय हुए। शतरंज प्रतियोगिता बालिका वर्ग में खुशबू कुमारी प्रथम और अंजनी वर्मा द्वितीय हुई। कैरम की स्पर्धा में बालक वर्ग में बिट्टू महिला प्रथम और सिमरन उरांव द्वितीय हुए। कैरम बालिका वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम और प्रियंका उरांव द्वितीय हुई। विद्यालय में खेल विभाग की देखरेख में हो रहा है जिसमें सभी शिक्षक व कर्मी सहयोग कर रहे है।