इमाम-ए-हुसैन की याद में निकला मोहर्रम जुलूस
इमाम-ए-हुसैन की याद में निकला मोहर्रम जुलूस
इमाम-ए-हुसैन की याद में निकला मोहर्रम जुलूस
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकला। सेन्हा प्रखंड के भड़गांव, कल्हेपाट अंजुमन इस्लामिया द्वारा मेला एवं अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पहले प्रखंड के विभिन्न गांवों से बाजा-गाजा के साथ मुस्लिम समाज के लोग मेला मैदान में शामिल हुए। जुलूस में या अली, या हुसैन के नारे बुलंद किया गया। भड़गांव मोहर्रम मेला मैदान में अरु, कल्हेपाट, डोका, भड़गांव, झखरा, बुटी एवं जोगना के अखाड़ा शामिल हुआ। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि मोहर्रम का आपसी भाईचारे से पर्व मनाना चाहिए। इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर गरीब, असहाय की सेवा करना चाहिए। कर्बला की याद में असत्य पर सत्य की जीत है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत रखा था। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम, थाना प्रभारी ऋषिकांत, मुखिया अनिल उरांव, कमला देवी, राज श्री उरांव, रूस्तम अंसारी, ताहिर अंसारी, जहूर अंसारी, शमसुल अंसारी आदि उपस्थित थे।