Move to Jagran APP

पार्टी का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं : डा. रामेश्वर उरांव

लोहरदगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता भाजपाके संपर्क में नहीं है। भाजपा झूठ फैला रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 08:47 PM (IST)
पार्टी का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं : डा. रामेश्वर उरांव
पार्टी का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं : डा. रामेश्वर उरांव

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है, कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें। सूबे की रघुवर सरकार भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है, किसी कार्यालय में बिना पैसे के काम नही होता है। युवाओं को रोजगार देना तो दूर की बात है, सरकार युवाओं का रोजगार छीनने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे जीवन में मोदी जैसा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री उन्होंने नहीं देखा है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को झूठे सपने दिखाते हुए उन्हें छलने का काम किया है। रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस अपने सभी सिटिग विधायक को टिकट देगी। पार्टी का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं है। भाजपा और मीडिया महज अफवाह फैला रही है। कहा कि मोदी के यातायात नियम देश की आम जनता को तबाह करने वाला नियम है।

loksabha election banner

इसके पूर्व कार्यकर्ता डा. रामेश्वर उरांव का स्वागत सिठियो कोयल नदी के समीप से प्रदेश अध्यक्ष को मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से आगवानी करते हुए शहरी क्षेत्र पहुंचे। मौके पर डा. रामेश्वर उरांव ने कार्तिक उरांव, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर माथा टेका। उन्होंने जिले और राज्य के लोगों की सलामती की दुआ की। कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से डा. उरांव की आगवानी करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन पहुंचे। जहां कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव व विशिष्ट अतिथि रास सांसद धीरज प्रसाद साहू का फुल माला व बुके देते हुए अभिनंदन किया गया।

विशिष्ट अतिथि रास सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि डा. रामेश्वर उरांव चहेते व्यक्ति हैं और वे विद्वान व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। इनके नेतृत्व में कांग्रेस रघुवर सरकार को तड़ीपार करने का काम करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, अशोक यादव, मानस सिन्हा, रंजीत चक्रवर्ती, शकील अहमद, डा. अजय शाहदेव, शाबीर खान, जफर खान, निशिथ जायसवाल, जगदीप भगत, सुखैर भगत, सामुल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, नंदू शुक्ला, प्रभात भगत, वारिस कुरैशी, सिकंदर अंसारी, वकिल खान, बर्नाड मिज, कमरू जमा कुरैशी, मोइन अंसारी के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.