विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ती है रुचि : शशिधर
लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रांतीय योजना अनुसार विद्यार्थियों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से निर्धारित विषयों पर विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाई गई। बाल एवं किशोर वर्ग के लिए अलग-अलग विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वर्ग के लिए ऊर्जा संरक्षण, आग, बाढ़, सड़क दुर्घटना से बचाव, कृषि तकनीक, नवाचार शामिल था।
इसी तरह किशोर वर्ग के लिए गति पर आधारित, मानव में रक्त संचरण, वायु प्रदूषण के नियंत्रण, भविष्य में ऊर्जा के गैर नवीकरणीय संसाधन का उपयोग एवं नवाचार पर विद्यालय के भैया-बहनों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया।
मौके पर बताया कि गया चयनित प्रार्दश प्रांतीय विज्ञान मेला में शामिल किए जाएंगे। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ मिश्र, अवध बिहारी दुबे, शिव शंकर सिंह, सीताराम शर्मा, राजेंद्र खत्री, सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे,राजीव कुमार सिंह, विष्णु दत्त पांडे, प्रमेंद्र सिंह, मधुमिता शर्मा, गोरख पांडे, अमर कांत शुक्ला, सूरज कांत पाठक, श्यामसुंदर कुमार, मंजू देवी, मुकेश कुमार सिन्हा, अनीता देवी, प्रोनती यादव, जोधन सिंह, विजय चंद्रशेखर, जया मिश्रा, दिनेश सिंह, नीलिमा सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, दिवाकर प्रसाद, विनिता गोयल, गीता टोप्पो, विणा तिवारी, सुरेश्वर कुजूर, देवव्रत साहू, श्वेता संदेश आदि मौजूद थे।