Move to Jagran APP

धान बिक्री के लिए किसानों का निबंधन जरूरी : उपायुक्त

जासं लोहरदगा उपायुक्त ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नव

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 09:18 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:18 PM (IST)
धान बिक्री के लिए किसानों का निबंधन जरूरी : उपायुक्त

जासं, लोहरदगा : उपायुक्त ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर, 2020 से संभावित है। धान बिक्री के लिए किसानों का निबंधन आवश्यक है। साथ ही, जिन किसानों का निबंधन पूर्व में किया जा चुका है उनके द्वारा विवरणी में आवश्यक संशोधन और सुधार भी कराया जा सकता है। निबंधन के समय किसानों से निर्धारित फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र यथा-आधार संख्या, मोबाईल नंबर, बैंक खाता विवरणी, कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकबा (खाता संख्या एवं प्लॉट संख्या) प्राप्त किया जाएगा। किसानों से प्राप्त आवेदन पत्र के जांचोपरांत किसानों के निबंधन कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर 2020 निर्धारित है। किसान निर्धारित तिथि तक अपना निबंधन नहीं कराते हैं तो उसके बाद भी उक्त प्रक्रिया के तहत अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधित सभी किसानों से आवश्यक सभी कागजात जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएगे। जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य के अनुरूप कुल 4500 किसानों का निबंधन किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में धान अधिप्राप्ति की निर्धारित क्रय दर 20.50 (बीस रुपए पच्चास पैसे) रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में किसान भाईयों से अपील है वे निर्धारित क्रय दर पर लैंपस में ही धान की बिक्री करें। किसी बिचौलिय के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय निर्धारित मूल्य से कम पर नहीं करें। लैंपस द्वारा क्रय किए गए अनाज का मूल्य आपके बैंक खाते में सीधे हस्तांरित किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.