रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति सोनी एवं रिया के ग्रुप को मिला। द्वितीय स्थान प्रेरणा एवं उनके सहेली को मिला। तृतीय स्थान पर विकास कुमार रहे। यह प्रतियोगिता प्रत्येक महीना संचालित होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मासान्त बैठक के दिन पूरे महीने का रंगोली के कलात्मक अंक के आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया जाता है। विद्या भारती में वंदना सभा में विद्यार्थियों के कलात्मक विकास के लिए यह योजना बनाई गई है।