उत्पाद विभाग ने की छापामारी, दो गिरफ्तार
लोहरदगा : सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के निर्देशानुसार विगत एक सितंबर से चल रहे अ
लोहरदगा : सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के निर्देशानुसार विगत एक सितंबर से चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के साथ-साथ भंडरा प्रखंड मुख्यालय में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद निरीक्षक एसडी पासवान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में शहरी क्षेत्र के सभी होटलों में छापेमारी की गई। शहर के टंगरा टोली में स्थित एक होटल में छापामारी कर चार बियर बरामद किए गए। यहां से दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे भंडरा प्रखंड मुख्यालय में एक झोपड़ीनुमा होटल में छापामारी की गई। जहां ढाई लीटर महुआ शराब के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही मामलों में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।