लोहरदगा में राहुल सिंह गिरोह की दस्तक, सीमेंट व्यवसायी से मांगी लेवी; दुकान के शटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
लोहरदगा में राहुल सिंह गिरोह ने एक सीमेंट व्यवसायी से लेवी की मांग करते हुए उसकी दुकान पर फायरिंग की ...और पढ़ें

दुकान के शटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
HighLights
राहुल सिंह गिरोह ने व्यवसायी से लेवी की मांग की।
दहशत फैलाने के उद्देश्य से दुकान पर फायरिंग की गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, शहर में भय का माहौल।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिले में फिर एक बार राहुल सिंह गिरोह होने दस्तक दी है। इस बार इस आपराधिक गिरोह ने शहरी क्षेत्र के हरमू रोड में एक सीमेंट व्यवसायी से न सिर्फ लेवी की मांग की है, बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से उसकी दुकान में फायरिंग भी की है।
इस घटना की शिकायत पुलिस को मिली है। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पुलिस को इस प्रकार की सूचना मिली है, पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही पूरी स्थिति को स्पष्ट करेगी।
व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से लेवी के लिए धमकी
बताया जाता है कि व्यवसायी राजेंद्र वर्मा को दो दिन पहले व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से लेवी के लिए धमकी मिली थी। जिसमें लेवी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। यह मैसेज राहुल सिंह गिरोह की ओर से किया गया था। इसके बाद इस मामले की शिकायत राजेंद्र वर्मा ने सदर थाना पुलिस से की थी।

मामले को लेकर सदर थाने में दो दिन पहले प्राथमिक की भी दर्ज की गई थी। इसी बीच शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजेंद्र वर्मा के हरमू रोड स्थित सीमेंट दुकान में पहुंचकर फायरिंग की। साथ ही एक बार फिर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है।
गोली चलने की सूचना पुलिस को रात में ही मिली
गोली चलने की सूचना पुलिस को रात में ही मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कथित रूप से राजेंद्र वर्मा से भी मामले की जानकारी लेनी चाही, परंतु राजेंद्र वर्मा और उनके परिवार को गोली चलने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए शहर में रात भर पेट्रोलिंग बढ़ा दिया था।
शनिवार की सुबह जब राजेंद्र वर्मा दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें दुकान की शटर पर गोली चलाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शहरी क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर लोग सशंकित नजर आ रहे हैं।
