दो दिनी डोर-टू-डोर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का समापन
लोहरदगा में डोर टू डोर मतदाताज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 08:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : विधानसभा निर्वाचन-2019 को लेकर जिले में चलाए गए दो दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य रविवार को हुआ। मौके पर मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने, पता परिवर्तन समेत अन्य कार्यों के लिए बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस अभियान में संबंधित बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। मृतकों का नाम हटाने का भी कार्य किया गया। मौके पर भंडरा प्रखंड में 240 महिलाओं के नाम जोड़े गए। लोहरदगा प्रखंड में लिगानुपात में सुधार का प्रयास लोहरदगा प्रखंड में डोर टू डोर मतदाता सूची सत्यापन कार्यक्रम चलाया गया। वहीं मौके पर उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने की बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें