Move to Jagran APP

जनता दरबार में सुनी गई ग्रामीणों की फरियाद

उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के भंडरा के भीठा, कैरो के गजनी, सेन्हा के डांडू पंचायत में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई। स्टाल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति रही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 10:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 10:33 PM (IST)
जनता दरबार में सुनी गई ग्रामीणों की फरियाद
जनता दरबार में सुनी गई ग्रामीणों की फरियाद

लोहरदगा : उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के भंडरा के भीठा, कैरो के गजनी, सेन्हा के डांडू पंचायत में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई। स्टाल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति रही।

loksabha election banner

----ग्रामीण समस्याओं को जनता दरबार में रखें : मुखिया

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के भीठा पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार को संबोधित करते हुए मुखिया सरिता तिर्की ने कहा कि जनता दरबार ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण समस्याओं को जनता दरबार में रखें। प्रशासन उन सभी समस्याओं का समाधान करेगी। कार्यक्रम में पंचायत सचिव रउफ अंसारी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, आपूर्ति, कृषि, मनरेगा की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।

-----जनता दरबार मे कुल 19 आवेदन दिए गए

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के गजनी स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। ग्रामीणों द्वारा कुल 19 आवेदन दिए गए। जिसमें विधवा पेंशन के 12 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि वृद्धा पेंशन के दो, भूमि बंदोबस्ती के तीन व तत्काल जाति प्रमाण हेतु एक आवेदन जमा किए गए। जनता दरबार मे मुख्य रूप से उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय आने में काफी परेशानी होती है। जिसके लिए पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। -----समस्याओं के समाधान का दिया गया भरोसा

लोहरदगा : प्रखंड के डांडू पंचायत भवन में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया गया। जनता दरबार में मुखिया पारसमनी उरांव ने कहा कि सरकार की योजना को आप तक पहुंचाना प्रशासन का काम है। लोग अपनी समस्याओं को रख कर उसका समाधान करा सकते हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पाने को लेकर ग्रामीणों को आगे आने की जरूरत है। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 आवेदन दिए गए। पेयजल कूप मरम्मति के 13 आवेदन, ¨सचाई कूप के 10 आवेदन, वृद्धा पेंशन के 17 आवेदन, राशन कार्ड सुधार के 5 आवेदन दिए गए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 22 लोगों का इलाज कर दवा का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया पारसमनी उरांव, पंचायत सचिव महिपाल उरांव, प्रखंड समन्वयक संजीव उरांव, दुर्गा राम, जमीला खातून, सबनम खातून, लक्ष्मण उरांव, नरेश उरांव, महेश कुजूर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.