संगठन में ही शक्ति है : कृष्णा
छोटानागुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक रविवार को तेली धर्मशाला में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू ने
लोहरदगा : छोटानागुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक रविवार को तेली धर्मशाला में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। महासचिव बलराम साहू ने कहा किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है। विकास की गति को मूर्त रूप देने के लिए युवा कार्यकर्ता का होना जरूरी है। आगामी माह के पहले सप्ताह में जिले के गांव-गांव के साथ राज्य और देश त मे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम समाज के लोग करेंगे। माता बहनों के विकास और उनकी सुरक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के प्रति जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कोर कमेटी का गठन कर समाज के महासचिव बलराम साहू को प्रभारी बनाया गया। बैठक में समाज के संरक्षक लखपति साहू ने कहा मानव जीवन में शिक्षा और शिक्षा के महत्व को समय के साथ पहचान करना जरूरी है। हरिनाथ साहू ने कहा कि समाज के अंदर नियम और कानून की जानकारी के साथ-साथ उसका अनुपालन जरूरी है। अशोक साहू ने कहा कि सभी चीजों की लिखा जोखा का हिसाब समय-समय पर होते रहने चाहिए रवि साहू ने कहा हम नवजवान अपने देश हित की रक्षा मे तन मन और धन से हर सुख दु:ख में सदैव साथ है। युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि अपनी ताकत और शक्ति की मजबूती के लिए आपसी बातों का तालमेल होना जरूरी है। इसके लिए नगर क्षेत्र के गली-गली में समाज को जोड़ने के लिए चाय चौपाल का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसका शुभारंभ समाज के लोग अपने घर-मुहल्लों से शुरू करना का संकल्प लें। बैठक में अशोक साहू, सुनीता साहू, रवि साहू, मंजू साहू, ललिता साहू, प्रताप साहू, बजरंग साहू, लखपति साहू, प्रसाद साहू, अक्षय साहू, जयनाथ साहू, बलराम साहू, भुनेश्वर नायक, भागवत साहू, सूरज साहू आदि मौजूद थे।