ग्रामीणों के साथ हो रही राजनीति : सूरज
लोहरदगा : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा है कि सदर प्रखंड के ब्राह्मडीहा
लोहरदगा : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा है कि सदर प्रखंड के ब्राह्मडीहा गांव के ग्रामीणों के राजनीति हो रही है। एक ही प्रकरण में दो अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। इससे लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ही मामले में स्थानीय विधायक सुखदेव भगत ग्रामीणों को कभी विरोध करने को कहते हैं तो कभी वे खामोश हो कर दूर से सब देखते हैं। लोहरदगा नगर परिषद द्वारा दिसंबर माह 2017 में लोहरदगा शहर का कचरा उठाकर ब्राह्मडीहा गांव में फेंका जा रहा था। उस समय नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का थे। उस समय विधायक सुखदेव भगत ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ कचरा फेंकने का विरोध किया था। आज नगर की अध्यक्ष अनुपमा भगत हैं। फिर से उसी गांव में शहर का कचरा फेंका जा रहा है। जब ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं तो विधायक खामोश हैं।