Move to Jagran APP

नक्सलियों द्वारा पोकलेन फूंकने के बाद पुल निर्माण पर लगा ग्रहण

लोहरदगा में नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को फूंका

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 09:23 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:19 AM (IST)
नक्सलियों द्वारा पोकलेन फूंकने के बाद पुल निर्माण पर लगा ग्रहण
नक्सलियों द्वारा पोकलेन फूंकने के बाद पुल निर्माण पर लगा ग्रहण

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के ऊपर तुरियाडीह नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य रविद्र गंझू के हथियारबंद दस्ते ने सोमवार की देर शाम फूंक डाला। इस घटना में पोकलेन मशीन पूरी तरह से जल गई है। घटना के बाद पुल निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है। मजदूर भय के कारण योजना स्थल से भाग गए हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा पुलिस नक्सलियों की धर-पकड़ को लेकर अभियान चला रही है। बताया जाता है कि पोकलेन मशीन के ऑपरेटर केशव बेदिया ने सोमवार को काम खत्म करने के बाद पोकलेन मशीन को तुरियाडीह गांव में कटहल पेड़ के पास खलियान में खड़ा कर दिया था। सोमवार की देर शाम पोकलेन मशीन के पास रविद्र गंझू का 15-20 की संख्या में हथियारबंद दस्ता पहुंचा। नक्सलियों ने ऑपरेटर की खोजबीन शुरू की। ऑपरेटर को ऊपर तुरियाडीह गांव से ढूंढ कर कहा कि मशीन को नदी में गढ़ा खोदने के लिए लेकर चलना है। नक्सलियों के भय से ऑपरेटर पोकलेन मशीन को लेकर नदी के करीब पहुंचा। इसके बाद नक्सलियों ने ऑपरेटर को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कर पोकलेन मशीन से डीजल निकाल कर मशीन में छिड़कने को कहा। पोकलेन मशीन में डीजल छिड़कने के बाद एक नक्सली ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। जिससे पूरी मशीन देखते ही देखते जल गई। मशीन के पूरी तरह से जलने तक नक्सली वहीं पर खड़े थे। मशीन के जल जाने के बाद सभी नक्सली नदी पार कर दुंदरु के रास्ते चले गए। नक्सलियों ने घटना स्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। 1:39 करोड़ की लागत से बन रहा है पुल

loksabha election banner

सेन्हा (लोहरदगा) : बक्सीडीपा-दुंदरु पथ में ऊपर तुरियाडीह नदी में ग्रामीण विकास विभाग लोहरदगा के माध्यम से निविदा के जरिये एक करोड़ 39 लाख 43 हजार रुपए की लागत से तीन स्पेन के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की देर शाम 15-20 की संख्या में आएउ नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान नक्सलियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। नदी में पुल बनाने को लेकर पोकलेन को विगत 13 फरवरी को ही योजना स्थल पर मंगाया गया था। नक्सलियों ने छोड़ा पर्चा

सेन्हा (लोहरदगा) : ऊपर तुरियाडीह नदी में पुल निर्माण कर रहे पोकलेन मशीन में आग लगाने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से योजना स्थल पर एक पर्चा छोड़ा गया है। जिसमें ठेकेदारों के चेतावनी दी गई है। साथ ही किसी प्रकार के विकास कार्य को बंद करने को कहा गया है। नक्सलियों ने ठेकेदारों को चेतावनी भी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.