खुले पंडालों के पट, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
सिमडेगा:जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में भी मंगलवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां जगत जन
सिमडेगा:जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में भी मंगलवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां जगत जननी के भव्य पंडालो को आम भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। इधर पूजा-अर्चना एवं भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा
है।इधर शहर के आठों पूजा पंडालों में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती के प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। साथ में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के साथ गजाजन व कार्तिकेय जी महाराज की भी प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जा रही है। धूप, अगरबत्ती की खुश्बू से पूरा पंडाल में सुगंध व दिव्यता का अहसास दिला रहा है। वहीं आसन पर विराजित मां दुर्गे की
ममतामयी मूर्ति शोभायमान है, तो दूसरी ओर भक्ति भजन से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा है। आरती-पूजन में शंख-घंटी की ध्वनि भी भक्तों को उत्साहित कर रही है।इधर सभी पंडालों में विद्युत की आकर्षक साज-सज्जा की गई है, रात्रि में पूरा पंडाल रोशनी से जगमग हो रहा है।नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा ¨प्रस चौक में आयोजित पूजा में आचार्य पंडित श्याम सुन्दर मिश्र ने मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। जिसके बाद आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं नवयुवक संघ कुंजनगर में आचार्य सतीश पाठक ने नवपत्रिका पूजन के पश्चात मां का पूजा अर्चना कराई। नवयुवक संघ रामजानकी मंदिर में आचार्य
के द्वारा मा की पूजा अर्चन कराई गई। आकर्षक पंडालों में विराजमान हुईं मां अंबे
शहर के पूजा पंडालों के निर्माण बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया है।रामजानकी मंदिर में मां के दरबार को बांस से बने कलाकृतियों से सजाया गया है। जो कि लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गुलजार गली में मां के दरबार को भव्य महल का प्रारूप बनाया गया है,जिसमें मां विराजमान होकर मां दुर्गे अपने भक्तों पर कृपा बरसा रही है। नीचे बाजार में मां की प्रतिमा को पूर्ण रूप से माटी से बनाया गया है। रामनगर में मां के दरबार को फूलों से सजाया गया है। नगर भवन में मां के दरबार का पूर्ण रूप से फूलों से सजाया गया है, जो काफी मनमोहक व आकर्षक लग रहा है। श्यामटोली में मां के दरबार को भव्य महल का प्रारूप बनाया गया है। जिसमें विराजमान होकर मां अपने भक्तों को दर्शन देगी। सेवा का उत्तम प्रबंध
सिमडेगा:पूजा पंडालों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार बनाए गए हैं। वहीं स्वच्छता के लिए भी उत्तम प्रबंध किए गए हैं। वहीं पंडाल परिसर में धूम्रपान को निषेध किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए पदाधिकारी एवं जवानों को भी तैनात किया गया है। केरसई में दुर्गापूजा की धूम
केरसई:प्रखंड में इंदरा चौक में मां भवानी का पट खुल गया। पंडाल को अन्य वर्ष की अपेक्षा आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पंडाल में लगे जुगनू बल्ब पंडाल की सुंदरता काफी बढ़ा रहे हैं। वही केरसई पूजा समिति की ओर से गुरुवार को ओर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। पूजा को सफल बनाने में शशि प्रसाद,बलेश्वर प्रसाद,रामेश्वर प्रसाद, गौतम कुमार,ओमप्रकाश,गणेश,सचिन, अवधेश आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।