सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
संवाद सूत्र भरनो लापुंग थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के निवासी 70 वर्षीय गोविद साहू की मौत सड़क
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, भरनो : लापुंग थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के निवासी 70 वर्षीय गोविद साहू की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वृद्ध शनिवार को 12 बजे दिन में पशु चराकर डाड़हा मार्ग पर अपनी गांव लाल गंज जा रहा था। तालाब मोड़ के समीप एक बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध को धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला था। करंज थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा की टीम ने उस वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया। चालक डुड़िया गांव में वाहन छोड़कर फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने दतिया बसाइर टोली गांव के एक खेत से चालक कमल गोप को पकड़ लिया। पुलिस चालक और वाहन को करंज थाना ले आयी। लापुंग पुलिस को चालक और वाहन सौंप दिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें