Move to Jagran APP

सैलानियों को पुकार रहीं नामुदाग की वादियां

लोहरदगा के कुडू प्रखंड स्थित नामुदाग की वादियां बनीं आकर्षण का केंद्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:57 PM (IST)
सैलानियों को पुकार रहीं नामुदाग की वादियां
सैलानियों को पुकार रहीं नामुदाग की वादियां

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : जिले के कुडू प्रखंड में नामुदाग या मुगलदाहा नदी और रेलवे पुल का आकर्षण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मुख्यालय से 16 किलोमीटर और जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। नए साल में लोग यहां पिकनिक मनाने को लेकर भी आतुर नजर आते हैं। शंख नदी मोड़ और लुकईया मुख्य पथ पर स्थित यह पर्यटन स्थल राज्य का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे पुल है। जहां से टोरी-रांची रेल के गुजरने के समय नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां के प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावे विदेशी मेहमान भी पहुंचते हैं। मुगलदाहा नदी और दूर-दूर तक फैले जंगल लोगों को मोहित करने के लिए काफी हैं।

loksabha election banner

प्राकृतिक सुंदरता को लेकर क्षेत्र की बात ही निराली है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिग और कई नागपुरी और बॉलीवुड गानों की शूटिग भी हो चुकी हैं। प्राकृतिक ²ष्टिकोण से काफी सुंदर यह स्थान पर्यटकों के सबसे सुंदर और पसंदीदा स्थानों में से एक है। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। यही कारण है कि वन विभाग ने इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म के माध्यम से विकसित करने का प्रयास किया है। जिसकी वजह से लोगों का आकर्षण भी क्षेत्र में बढ़ा है। प्लास्टिक फ्री एरिया होने की वजह से ही इस क्षेत्र में एक अलग पहचान नजर आती है। लोग पूरे परिवार के साथ इस क्षेत्र में पिकनिक मनाने और समय गुजारने को लेकर पहुंचते हैं। बच्चों के लिए भी यह स्थान काफी मनमोहक और उन्हें काफी पसंद आता है। नामुदाग या कहें कि 27 नंबर रेलवे ब्रिज लोहरदगा के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए भी बेहतर पर्यटक स्थलों में से एक है। सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम होने की वजह से भी यहां पर लोगों का आना जाना काफी ज्यादा लगा रहता है। देर शाम तक लोग यहां पर रुक कर प्राकृतिक नजारे का आनंद उठाते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ता। लोहरदगा से चंदवा मुख्य पथ में होने की वजह से यात्री वाहनों का सुविधाएं लोगों को मिल जाती है। जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। लोग निजी वाहनों के सहारे भी यहां पर पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर सुंदरता को निहारने और समय गुजारने को लेकर लोगों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। नए साल के मौके पर तो और भी ज्यादा आकर्षण बढ़ जाता है। बच्चों, महिलाओं, युवाओं की भीड़ यहां पर सबसे अधिक होती है। लोग इस क्षेत्र को सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित कर चुके हैं। यहां पर सेल्फी लेकर लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। लोहरदगा के पर्यटन स्थलों में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय यह स्थल हमेशा ही गुलजार नजर आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.