Move to Jagran APP

खेल से राज्य व देश को करें गौरवान्वित : सीईओ

पर्यटन, कला संस्कृति खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय एसजीएफआई विद्यालय बैड¨मटन प्रतियोतिगता का उद्घाटन सोमवार को नीति आयोग के सदस्य अनिल स्वरूप ने दीप जलाकर किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 10:36 PM (IST)
खेल से राज्य व देश को करें गौरवान्वित : सीईओ
खेल से राज्य व देश को करें गौरवान्वित : सीईओ

लोहरदगा : पर्यटन, कला संस्कृति खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड राज्यस्तरीय एसजीएफआई विद्यालय बैड¨मटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय मैदान में हुआ। भव्य कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी ¨सहभूम, पश्चिमी ¨सहभूम, हजारीबाग, जामताड़ा, पांकुड आदि जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ झारखंड राज्य विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल स्वरूप, डीसी विनोद कुमार, डीडीसी आर रोनिटा, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ ज्योति झा, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल स्वरूप ने कहा कि झारखंड राज्य के 24 जिले के खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में अपना-अपना प्रतिभागी प्रदर्शित कर जिले का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को टीम भावना के साथ खेलें। स्वस्थ्य रहने के लिए खेल जरूरी है। हमारे शरीर में रक्त का परिसंचरण भी खेलों के माध्यम से शारीरिक गतिविधि से होता है। जिससे की हमारा दिमाग भी ठंडा रहता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने राज्य और देश को गौरवान्वित करें।

loksabha election banner

उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि लोहरदगा शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में हमारे पूर्वज काल से ही फुटबाल का मैच खेला जा रहा है। जिसका आनंद आज भी लोग उठाते हैं। जिले के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां के लोगों में खेल के प्रति काफी रुझान देखा जाता रहा है। यहां पर कोई भी खेल उत्सव के रूप में होता है। खेल समाज को जोड़ता है। लोगों में जिज्ञासा उत्पन्न करता है। खेल से अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। खेल-खेल से मानव शरीर का विकास होता है। खेल व कला सांस्कृति मनुष्य के जीवन के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि खेल मानसिक तनाव से मुक्त करता है। जिलास्तरीय खेल से लोगों में उमंग उभर कर आता है। खिलाड़ी हमेशा अपने लक्ष्य पर नजर रखकर ही सफलता के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर उपाधियों से नवाजा जा चुका है। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में टीम भावना के साथ खेलेगें। मौके पर यतिराज डीएसपीएस विद्यालय, लोकनाथ लोहरा कला जत्था, उर्सुलाइन विद्यालय और टीटीसी की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रसंशा में राज्य विकास परिषद् के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संग बैठे अन्य अतिथिगण उठकर ताली से उनका मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता शुभारंभ का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गणेश लाल, शिक्षक अरूण राम ने किया। कार्यक्रम में राश्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक किशोर कुमार वर्मा, संजीव रंजन आदि ने सहयोग किया। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष सुनैना कुमारी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त आर. रोनिटा, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, कार्यपालक दंडाधिकारी अमित बेसरा, बैट¨मटन एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सदर बीडीओ गौतम कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, बाल कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महवार, खेल विभाग के कर्मचारी, महिला कॉलेज की प्राचार्या, उसुलाईन बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक, टीटीसी प्रशिक्षण संस्थान छात्र सहित जिले के विभिन्न खिलाड़ी उपस्थित थे। ----प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

फोटो संख्या- 20

लोहरदगा : प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दम दिखाया। जिसमें अंडर 17 के बालिका वर्ग में लोहरदगा की आरती कुमारी, रांची की निरूपमा प्रियदर्शी, गुमला की पूनम कुमारी, लोहरदगा की पूनम उरांव, जामताड़ा की सानिया कुमारी, पूर्वी ¨सहभूम की निलम कुमारी, जामताड़ा की अंजली हेंब्रम और रांची की आशा बग्गा, अंडर 19 के बालक वर्ग में रांची के तन्मय जैन, जामताड़ा के आकाश ¨सह, रांची के रामानंद साहू, पाकुड़ के सौरभ कुमार ¨सह, रांची के गौरंग ¨सह, लोहरदगा के पियूस कुमार, जामताड़ा के हार्दिक गुप्ता, रांची के विनय महतो, बालिका वर्ग में रांची की एम श्रुति प्रियदर्शी, लोहरदगा की तरन्नुम परवीन, गुमला की रानी प्रिया, लोहरदगा की रीना कुमारी ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.