Move to Jagran APP

कैरो में भाईचारे के साथ मना मुहर्रम

कैरो प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मुहर्रम का मेला आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में कैरो, उतका, ¨सजो, नरौली, गजनी, बंडा, सढ़ाबे, नायाटोली, आकाशी सहित प्रखंड के कई गांव के लोग जुलूस में शामिल हुए। सभी गांवों से मुहर्रम जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से गाजे-बाजे के साथ मेला टांड़ पहुंची। जहां पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:54 PM (IST)
कैरो में भाईचारे के साथ मना मुहर्रम

कैरो : कैरो प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मुहर्रम का मेला आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में कैरो, उतका, ¨सजो, नरौली, गजनी, बंडा, सढ़ाबे, नायाटोली, आकाशी सहित प्रखंड के कई गांव के लोग जुलूस में शामिल हुए। सभी गांवों से मुहर्रम जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से गाजे-बाजे के साथ मेला टांड़ पहुंची। जहां पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया। मेला में उतका गांव के ग्रामीणों द्वारा लाया गया बैंड बाजा आकर्षक का केंद्र बना था। मेला में लोगों ने अपने जरूरत के सामनों की खरीददारी जमकर की। इसके अलावे हनहट, चेरिमा आदि जगहों में भी मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सादगी के साथ मनाया गया। मुहर्रम जुलूस के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर संजय ¨सह, थाना प्रभारी रामाशीष पासवान क्षेत्र में लगातार गश्ती लगाते रहे। मौके पर शाहिद अहमद बेलू, नाजिर आलम खान, नजरुल खान, जोरावर खान, एकबाल अंसारी, जमील अंसारी, सरफुल अंसारी, नौशाद अंसारी, मोजाहिर अंसारी, बबलू अंसारी, ताजुल अंसारी, खलील अंसारी, समीरुद्दीन अंसारी, हारून रशीद, समीद अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.