एक्सीडेंट प्वाइंट बना एमएलए कॉलेज का क्षेत्र
लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला-रांची मुख्य पथ में शहर के एमएलए कॉलेज का यह क्षेत्र एक्सीडेंट प्वाइंट के रूप
लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला-रांची मुख्य पथ में शहर के एमएलए कॉलेज का यह क्षेत्र एक्सीडेंट प्वाइंट के रूप में जाना जाता है। यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छोटे-मोटे हादसे तो रोज ही होते हैं। यहां से लोग गुजर जाएं तो अपने को किस्मत वाला समझते हैं। शहर के बरवाटोली के समीप अजय उद्यान और महिला महाविद्यालय के सामने घनी आबादी और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद यहां पर वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती। दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से स्थिति बेहद ¨चताजनक हो चुकी है। ठीक यहीं पर सड़क के दोनों ओर ़फ्लैंक है। जिसकी वजह से दुर्घटनाएं और भी प्रबल हो जाती हैं। हर दिन कोई ना कोई हादसे का शिकार होता है। इसमें महिला महाविद्यालय की छात्राएं भी शामिल होती है। दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही। यहां तक कि महाविद्यालय प्रबंधन ने थाना प्रभारी और एसपी को पत्राचार कर समस्या के समाधान की फरियाद लगाई। वर्तमान एसपी प्रियदर्शी आलोक ने यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की, पर उसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा। क्षेत्र बेहद खतरनाक रूप से चिन्हित है। हादसे अक्सर होते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि यहां पर सड़क ढलान है। जिससे वाहनों की गति स्वत: काफी अधिक हो जाती है। सामने में अजय उद्यान है, जहां बच्चों और अन्य लोगों का आना-जाना काफी अधिक होता है। अजय उद्यान के बाहर दुकानें लगी रहती है, जिसमें भीड़ होती है। महिला महाविद्यालय होने की वजह से सड़क जाम की स्थिति रहती है। एक ओर से सड़क घुमावदार होने के कारण यह सड़क कि दूसरी ओर से आने वाले वाहनों का पता ही नहीं चलता। इसके अलावा भी कई कारण है जो दुर्घटनाओं को बढ़ा रहे हैं। यदि स्थाई समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।