Move to Jagran APP

अब सदर अस्पताल में ही होगी प्रवासी कामगारों की जांच

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : जिले में देश एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों की संख्या में

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:26 PM (IST)
अब सदर अस्पताल में ही होगी प्रवासी कामगारों की जांच
अब सदर अस्पताल में ही होगी प्रवासी कामगारों की जांच

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : जिले में देश एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों की संख्या में लगातार आ रही कमी को देखते हुए डीसी आकांक्षा रंजन ने बीएस कॉलेज लोहरदगा स्थित स्टेडियम में प्रवासी कामगारों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्था, प्रतिनियुक्तियां समाप्त कर दी गयी हैं। पूर्व में अधिक संख्या में जिले में आ रहे प्रवासी कामगारों के लिए बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्था की गईं थी। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में प्रवासी कामगारों का आगमन बहुत कम संख्या में हो रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सदर अस्पताल लोहरदगा में की जा रही है। सिविल सर्जन डा. विजय कुमार को निर्देश दिया गया है कि जिले में आने वाले प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सदर अस्पताल लोहरदगा में कराते हुए होम क्वारंटाइन, संस्थागत क्वारंटाइन की व्यवस्था करना है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड से संबंधित प्रवासी कामगारों को होम क्वारंटाइन, संस्थागत क्वारंटाइन में भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। प्रवासी कामगारों के आगमन पर सभी व्यवस्थाओं के अनुश्रवण के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता लोहरदगा हैं। यदि अधिक संख्या में मजदूरों के आगमन की सूचना प्राप्त होती है या अन्य कोई स्थिति, कठिनाई उत्पन्न होती है तो अपर समाहर्ता लोहरदगा आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.