Move to Jagran APP

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे मनरेगाकर्मी : विनोद कुमार

झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताली मनरेगाकर्मियों ने जिला समाहरणालय गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपनी पांच सूत्री मांगों की प्राप्ति तक हड़ताल में डटे रहने की बात कही है। मौके पर संघ के जिला सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि संघ के सदस्यों मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे। बार-बार वार्ता के पश्चात भी मनरेगाकर्मियों की मांगे पूरी नहीं की गई है। इससे मनरेगाकर्मियों की स्थिति ¨चताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार मनरेगाकर्मियों की सेवा नियमित नहीं की जाती, उन्हें अन्य समान काम का समान वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि मनरेगकमियों की इपीएफ की कटौती की जाए

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 07:51 PM (IST)
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे मनरेगाकर्मी : विनोद कुमार
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे मनरेगाकर्मी : विनोद कुमार

लोहरदगा : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताली मनरेगाकर्मियों ने समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी पांच सूत्री मांगों को बुलंद किया। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक मनरेगाकर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे। संघ के जिला सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि सरकार की नीति समझ से परे है। बार-बार वार्ता के बाद भी मनरेगाकर्मियों की मांगे पूरी नहीं की जा रही है। इससे मनरेगाकर्मियों की स्थिति ¨चताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार मनरेगाकर्मियों की सेवा नियमित नहीं करती, उन्हें दूसरे सरकारी कर्मियों की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती तबतक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगकमियों की इपीएफ की कटौती की जाए साथ ही अंकेक्षण के नाम पर भयादोहण बंद किया जाए। इन सभी मांगों की पूर्ति के बाद ही मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभागों में मनरेगा कर्मियों की सीधी नियुक्ति करे व उनकी आयु एवं पदों में आरक्षण का लाभ दिया जाए। मौके पर विनोद कुमार नायक, राजकिशोर राम, सोमनाथ पाहन, राजेश उरांव, लालदेव भगत, झुनिया उरांव, मीरा पांडे, सुरबाला, राजमनी, एतवा पाहन के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.