झामुमो के पदाधिकारियों की हुई बैठक
लोहरदगा के सेन्हा में झामुमो की बैठक हुई।
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड परिसर में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में गई। जिसमें संगठन मजबूती और आगामी चुनाव पर चर्चा हुई। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवर दास की सरकार झारखंड की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर को रांची में झामुमा का आयोजित बदलाव महासभा को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को चाहिए कि वे बदलाव महासभा में हिस्सा लेकर भाजपा सरकार के विरूद्ध में एकजुटता को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की गलती का खामियाजा पूरा राज्य को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो और झामुमो की सरकार बने। मौके पर जिला सचिव रंथू उरांव, प्रखंड प्रभारी अफरोज आलम, प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव, सचिव अख्तर अंसारी, अफरोज आलम, अख्तर अंसारी, मुर्शीद अंसारी, केश्वर उरांव, सिराजुद्दीन अंसारी, राजकुमार राम, सफीउल्लाह अंसारी, सैफ अली, सुबोध उरांव, इम्तियाज अंसारी, फुरकान अंसारी आदि मौजूद थे।