सभी कलस्टर में सुविधाओं को करें बेहतर : डीसी
लोकसभा निर्वाचन 2019 को लेकर गुरूवार को डीसी आकांक्षा रंजन ने अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीसी ने किस्को एवं पेशरार प्रखंड के बूथों एवं कलस्टरों का स्थल भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठकुराईनडेरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारियातु, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूबेद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़िया, राजकीय मध्य विद्यालय देवरदिया, प्रोजेक्ट
लोहरदगा : लोकसभा निर्वाचन 2019 को लेकर गुरुवार को डीसी आकांक्षा रंजन ने अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीसी ने किस्को एवं पेशरार प्रखंड के बूथों एवं कलस्टरों का स्थल भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठकुराईनडेरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारियातु, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूबेद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़िया, राजकीय मध्य विद्यालय देवरदिया, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मक्का, राजकीय मध्य विद्यालय सीरम मांची, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मांची, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुरमू का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय में निर्मित बूथ का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया वे सभी कलस्टर पर बिजली, शौचालय की साफ-सफाई की सुविधा बेहतर करें। विद्यालय के प्रभारियों को उपायुक्त ने कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर गैस सिलेंडर और चूल्हा का क्रय कर लें। गैस सिलेंडर और चूल्हा का क्रय प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किस्को को सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर एवं चूल्हा से भोजन बनवाना सुनिश्चित करने को कहा। मांची विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 148 है। निरीक्षण के समय बच्चों की संख्या 65 है। कारण पूछे जाने पर विद्यालय प्रभारी ने कहा कि आधे बच्चे 2 बजे के बाद मुस्लिम बच्चे मदरसा में पढ़ने चले जाते हैं। विद्यालय खुलने की अवधि नौ बजे पूर्वाहन से 2 बजे अपराह्न तक है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किस्को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अपने स्तर पर जांच कर विद्यालय के सभी बच्चों को विद्यालय में ही उपस्थिति रहना सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, एएसपी अभियान पुरूषोतम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेशरार अजय कुमार वर्मा, किस्को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप भगत, मधुर अजय कुमार प्रसाद, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।