विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना लोहरदगा के 180 लोगों को पड़ा भारी, अब वापस करने होंगे रुपये

Published: Wed, 28 May 2025 02:15 PM (IST)

झारखंड के कैरो प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 180 अयोग्य लाभुकों को नोटिस भेजा गया है। प्रखंड कार्यालय ने इन लाभुकों को राशि जमा करने का निर्देश दिया है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कैरो समेत कई पंचायतों के लाभार्थी शामिल हैं। पदाधिकारी ने समय पर राशि जमा न करने पर कार्रवाई की बात कही है।

कैरो में मंईयां सम्मान योजना के 180 लाभुकों को नोटिस
कैरो में मंईयां सम्मान योजना के 180 लाभुकों को नोटिस

HighLights

  1. 180 अयोग्य लाभुकों को नोटिस
  2. राशि जमा करने का निर्देश जारी

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। Maiya Samman Yojana: झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।

सरकार की ओर से इस योजना की लाभुक महिलाओं के खाते में एक साथ दो महीने की किश्त ट्रांसफर की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर इस योजना में फर्जीवाड़े की भी खबर सामने आ रही हैं।

अयोग्य लाभुकों को भेजा गया नोटिस

बोकारो जिले के गोमिया में बंगाल के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लिया जा रहा था, जिनके खिलाफ FIR की गई है। वहीं,लोहरदगा के कैरो प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 180 अयोग्य लाभुकों को थाना के माध्यम से नोटिस भेजा गया है।

राशि जमा करने का निर्देश

अयोग्य लाभुकों को प्रखंड कार्यालय से नोटिस भेजकर ससमय राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। लाभुकों को भेजे गए नोटिस में चेतावनी दी गई है कि ससमय राशि जमा नहीं करने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाएगी।

इन पंचायत के लोगों को भेजा गया नोटिस

कैरो पंचायत में 52 लाभुकों को नोटिस भेजा गया है। जबकि नरौली पंचायत के 35 लाभुक, सढ़ाबे 29 लाभुक, हनहट 34 लाभुक, गजनी में 12 लाभुक व गुड़ी पंचायत में 18 लाभुकों को नोटिस भेजकर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य का कहना है कि अयोग्य लाभुकों को नोटिस भेजकर निर्धारित समय में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी लाभुक समय से राशि जमा नहीं करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।