ऐतिहासिक होगी झामुमो की बदलाव महासभा: ऐनुल अंसारी
जेएमएम की बदलाव महासभा ऐतिहासिक होगी।
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनसंपर्क अभियान सह बैठक का आयोजन सोमवार को समाहरणालय मैदारन में जिलाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का बदलाव महासभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि जिले से पांच हजार कार्यकर्ता रांची में आयोजित होने वाले बदलाव यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर दास की सरकार तानाशाह हो कर रह गई है। जनता परेशान हैं और रघुवर दास घोटालों की नई इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। झारखंड की जनता बदलाव चाहती है आने ांवाले समय में झामुमो की सरकार बनेगी तभी झारखंड का विकास होगा। मौके पर फुरकान अहमद, लूथर कुजूर, हाजी समसुद्दीन, सरिता भगत, साकिर हुसैन, आनन्द कुमार साहू, सहादत अंसारी, विष्णु साहू, नौशाद अंसारी, रोहित यादव, जखलाल मुंडा, वृश्मुश्नी उरांव, आशीष उरांव, हरि भगत, अजय उरांव, संजीव तुरी, तिवारी उरांव, विरेंद्र उरांव, अख्तर अंसारी, अजय पहान, विवेक कुमार, अमित कुमार, अब्दुल कुद्दुस, तैयब खान, हंसराज मेहता, कमिल उरांव, रोशनी उरांव, दुर्गी उरांव, मन्नौवर अंसारी, सैफ अली, अख्तर अंसारी, लालू लोहरा, संतोष उरांव आदि थे।