Move to Jagran APP

विकास के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट : पवन

झारखंड विकास मोर्चा की बैठक गुरुवार को किस्को प्रखंड के बगडू पंचायत कमर टोली में पंचायत अध्यक्ष सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 10:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 10:34 PM (IST)
विकास के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट : पवन
विकास के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट : पवन

किस्को (लोहरदगा) : झारखंड विकास मोर्चा की बैठक गुरुवार को किस्को प्रखंड के बगडू पंचायत कमर टोली में पंचायत अध्यक्ष सुखदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप उपस्थित मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि पेशरार एक्शन प्लान से बनी सड़क, पुल-पुलिया और गार्डवाल निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबाट हुआ है सड़क बनने से पहले टूटने लगा। उन्होंने कहा कि आज जो झारखंड का विकास देख रहे हैं वह बाबूलाल मरांडी की देन है। झारखंड के रघुवर सरकार आदिवासियों की जमीन छिनकर भूमि बैंक बनाकर पूंजिपतियों को सौंप रही है। स्कूलों को बंद किया जा रहा है और मूलवासियों की नौकरी छिनी जा रही है। झारखंड सरकार शराब बंदी को छोड़कर खुद से शराब की बिक्री कर रही है। ग्रामीणों में गांव की समस्याओं से अवगत कराया। करम टोली में पेयजल बहुत बड़ा समस्या है। पानी के कारण धान का फसल खेतों में ही सुख गया। झारखंड विकास मोर्चा मांग करती है कि फसल बीमा कर किसानों को भुगतान किया जाए। बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन तिग्गा, जिला मीडिया प्रभारी श्रवण तिर्की, जिला महासचिव मुकेश ¨सह, किस्को प्रखंड अध्यक्ष अनिश अंसारी, प्रखंड महासचिव रामदेव उरांव, नकुल तिर्की, श्यामधनी उरांव, मुन्ना उरांव, बिसु उरांव, अनिल तिग्गा, विनोद उरांव, दिवमा उरांव, सुरेंद्र उरांव, देवी उरांव, मनोज उरांव उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.