Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड की इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, इस बार किसके सिर सजेगा ताज

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 02:56 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड के लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच रहा सीधा मुकाबला रहा है।1991 से 2019 तक आठ चुनाव में दो बार कांग्रेस छह बार भाजपा ने बाजी मारी है। इस बार तस्‍वीर कैसी रहेगी इस पर नजर बनी हुई है। इधर अब तक लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को छोड़ अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

    Hero Image
    लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच रहा सीधा मुकाबला।

    राकेश कुमार सिन्हा, लोहरदगा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को छोड़ अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। हालांकि राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी के अंदर नाम को लेकर चर्चा जरूर हो रही है। इन सब के बीच मतदाताओं में इस बात की भी चर्चा है कि लोहरदगा में आखिर कौन सा राजनीतिक दल कितना मजबूत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

    विशेष तौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राजनीतिक दल की स्थिति अब तक मजबूत रही है। किसने लोकसभा चुनाव में जीत-हार का स्वाद चखा है। इन तमाम सवालों को लेकर जब जवाब तलाशे गए तो स्थिति काफी रोचक नजर आ रही है। लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है।

    वर्ष 1991 से लेकर वर्ष 2019 तक हुए आठ बार के लोकसभा चुनाव में दो बार कांग्रेस तो छह बार भाजपा ने बाजी मारी है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा के सुदर्शन भगत कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी रहे और चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाया है।

    जबकि वर्ष 2004 के लाकसभा चुनाव में कांग्रेस के डा. रामेश्वर उरांव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी के सुदर्शन भगत चुनाव जीतते रहे हैं। लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर अब तक की स्थिति काफी दिलचस्प रही है। आने वाले चुनाव में किस प्रकार की तस्वीर होगी, यह कहना तो मुश्किल है, परंतु इतना तय है कि मुकाबला बेहद करीबी होगा।

    लाेकसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को मिली है जीत-हार

    वर्ष विजेता प्रत्याशी पार्टी कुल वोट दूसरे स्‍थान पर प्रत्‍याशी (पार्टी) कुल वोट
    2019 सुदर्शन भगत भाजपा 371595 सुखदेव भगत (कांग्रेस) 361232
    2014 सुदर्शन भगत भाजपा 226666 रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) 220177
    2009 सुदर्शन भगत भाजपा 144628 चमरा लिंडा (निर्दलीय) 136345
    2004 रामेश्वर उरांव कांग्रेस 223920 दुखा भगत (भाजपा) 133665
    1999 दुखा भगत भाजपा 163658 इंद्रनाथ भग (कांग्रेस) 159835
    1998 इंद्रनाथ भगत कांग्रेस 233629 ललित उरांव (भाजपा) 214232
    1996 ललित उरांव भाजपा 160535 बंदी उरांव (कांग्रेस) 119966
    1991 ललित उरांव भाजपा 139611 सुमती उरांव (कांग्रेस) 85095
    1989 सुमति उरांव कांग्रेस  148320 ललित उरांव (भाजपा) 109248
    1984 सुमति उरांव कांग्रेस 157284 ललित उरांव (भाजपा) 55217
    1980 कार्तिक उरांव कांग्रेस 129038 करमा उरांव (जनता पार्टी) 59692
    1977 लालू उरांव बीएलडी 142274 कार्तिक उरांव (कांग्रेस) 77391
    1971 कार्तिक उरांव कांग्रेस  102376 रोपना उरांव (बीजेएस) 35890

    यह भी पढ़ें: JMM से किसे मिलेगा मौका और किसका कटेगा पत्ता, आज हो जाएगा फाइनल! Hemant की पार्टी करने जा रही प्रत्याशियों का एलान

    यह भी पढ़ें: ED Raid in Jharkhand: धीरज साहू के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर ED ने कसा शिकंजा, अब तक घर से लाखों कैश बरामद; छापामारी जारी